फोटो 24 एमएएचपी 02 परिचय-पारुल (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
फोटो 24 एमएएचपी 02 परिचय-पारुल (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
महोबा। थाना पनवाड़ी के रिछा गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम आंगन में खेल रही बालिका की सांप के डसने से मौत हो गई। घटना से परिजन में कोहराम मचा है। रिछा निवासी नरसिंह की बेटी पारुल (10) शाम को घर के अंदर खेल रही थी। तभी खेलते-खेलते किसी सांप ने डस लिया। इससे बालिका की हालत बिगड़ गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन अचेत अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ने बताया कि आंगन में खेलते-खेलते सांप के डंसने से बालिका की मौत हुई है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)