फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: युवती की 300 फीट गहरी खदान में गिरने से मौत

Thu, 24 Aug 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। पत्थरमंडी कबरई के लिए लौधा पहाड़ में चारा काटने गई युवती मिट्टी धंसकने से 300 फीट गहरी खदान में गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पहाड़ में मानकों के विपरीत खनन का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। चार घंटे तक परिजनों ने शव नहीं उठने दिया और पहाड़ संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। रात आठ बजे एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंच कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के विशालनगर निवासी भरोसी विश्वकर्मा मजदूरी करता है। बुधवार की दोपहर उसकी पुत्री पूजा (22) अपनी मां सियारानी के साथ घर के पास स्थित लाैधा पहाड़ के किनारे पशुओं के लिए चारा काटने गई थी। तभी पहाड़ की मिट्टी धंस जाने से युवती 300 फीट गहरी खदान में गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता भरोसी व मामा लालता प्रसाद ने आरोप लगाया कि बस्ती के अंदर मानकों के विपरीत 300 फीट गहरी खदान में खनन कराया जा रहा है।
पहाड़ की गहराई अधिक होने के बाद भी बैरीकेडिंग नहीं कराई गई। यदि खदान के चारों ओर बैरीकेडिंग होती तो घटना नहीं होती। इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है। परिजनों ने पट्टाधारक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर शव नहीं उठने दिया। सूचना पर खान निरीक्षक मोहम्मद एजाज, सीओ रामप्रवेश राय, थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान परिजनों की तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

रात आठ बजे एसडीएम जितेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंच परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया। तब घटनास्थल से शव उठ सका। युवती की मौत से छोटी बहन दीपा और भाई धीरेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सीओ का कहना है कि मृतका के परिजनों ने जो तहरीर दी है उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। उधर, खान निरीक्षक ने बताया कि ओम कंस्ट्रकशन के नाम से सत्येंद्र अग्निहोत्री का पट्टा है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें