फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सहेली को जीवनसाथी बनाने की जिद पर अड़ी युवती

Thu, 20 Jun 2024 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। प्रेम-प्रसंग में दो सहेलियां जीवनसाथी बनकर एक साथ रहने के लिए थाने पहुंच गईं। उनका कहना है कि वह एक-दूसरे से प्रेम करती हैं और साथ रहना चाहती हैं। युवतियों की जिद को देखते हुए परिजन भी पीछे हट गए।
विज्ञापन

थाना अजनर के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती की गांव में ही एक 21 वर्षीय युवती से दोस्ती है। उसकी शादी भी हो चुकी है। सोमवार की रात युवती अपनी विवाहित सहेली के घर पहुंची और अपने साथ बाहर ले जाने लगी। जब परिजनों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने एक साथ रहने की बात कही।
कुछ ही देर में यह चर्चा गांव में आग की तरह फैल गई। लोगों की भीड़ ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह एक-दूसरे से प्यार करने का दावा कर जीवन साथी बनकर अलग रहने की जिद पर अड़ी रहीं। बताया जा रहा है कि एक युवती बीकॉम और दूसरी युवती बीए की पढ़ाई कर रही हैं। वहीं दोनों की दोस्ती हुई।
विज्ञापन

विवाहित युवती अपने पति को छोड़ने के लिए भी तैयार है। थानाध्यक्ष अजनर प्रवीण कुमार का कहना है कि दोनों युवतियां बालिग हैं। वह जहां रहना चाहे, इसके लिए स्वतंत्र हैं। किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें