गजल भारद्वाज। स्रोत: इंटरनेट मीडिया
- फोटो : गजल भारद्वाज। स्रोत: इंटरनेट मीडिया
महोबा। प्रदेश सरकार ने सोमवार की रात कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। करीब दो साल से महोबा में तैनात रहे जिलाधिकारी मृदुल चौधरी का स्थानांतरण जनपद झांसी किया गया है। उनकी जगह 2016 बैच की आईएएस अधिकारी गजल भारद्वाज को महोबा का नया डीएम नियुक्ति किया गया है। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में सचिव के पद कार्यरत थीं। बुंदेलखंड के महोबा जिले में गजल की नियुक्त को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।