फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जन्मदिन पार्टी में बुलाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 25 Aug 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कस्बा चरखारी के एक मोहल्ले में किशोरी को जन्मदिन पार्टी में बुलाकर नशीला पदार्थ खिलाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला उजागर हुआ है। आरोपियों ने किशोरी का अश्लील वीडियो भी बनाया और शिकायत करने पर वायरल करने की धमकी देते रहे। दो दिन पहले आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली चरखारी में चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एक मोहल्ला निवासी अनुसूचित जाति की 16 वर्षीय किशोरी चार माह पहले खेत से घर लौट रही थी। तभी पन्ना सोनी उसे जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बात कहकर एक फर्नीचर की दुकान में ले गया। किशोरी का आरोप है कि दुकान में पहले से तीन लोग मौजूद थे। जहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद चारों ने दुष्कर्म किया और घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया। होश में आने पर किशोरी ने घर पहुंच पूरी घटना बताई। तब पीड़ित परिवार ने आरोपियों के घर पहुंच शिकायत की तो उन्होंने सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बेटी की बदनामी के डर से परिजन इस बात को छिपाए रहे। दो दिन पहले आरोपियों ने किशोरी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
परिजनों को जानकारी होने पर उन्होंने पीड़िता के साथ कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने अली हसन उर्फ बाबू, कल्लू, पन्ना सोनी और प्रिंस तिवारी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, गाली-गलौज, पॉस्को अधिनियम, एससी/एसटी एक्ट व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी गणेश कुमार गुप्ता का कहना है कि मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें