शहर के छजमनपुरा, ऊदल चौक, गांधी नगर, मलकपुरा, आलमपुरा, भटीपुरा, सुभाष नगर, नैकानापुरा, बजरिया, परमानंद चौराहा, हवेली दरवाजा, बंधानवार्ड आदि स्थानाें पर गुरुवार की देर रात पूजा अर्चना के बाद विधि विधान से होलिका दहन हुआ। जहां महिलाआें और पुरुषाें ने पहुंचकर पूजा अर्चना कर समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। होरियाराें ने जगह-जगह ढोलों के बीच थिरकते हुए रंग डालकर एक दूसरे को सराबोर कर दिया और जमकर मस्ती की। वहीं सुबह होते ही होरियाराें की टोलियां शहर में घूमने लगीं। बच्चाें ने भी पिचकारियाें से रंग डालकर एक दूसरे को सराबोर कर दिया। सारा दिन चौराहाें पर डीजे की धुनाें पर युवा थिरकते रहे। होली पर्व के प्रति बच्चाें में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। बच्चाें ने भी पिचकारियाें से एक दूसरे पर रंग डालकर होली खेली। शाम को लोगाें ने एक दूसरे के घर जाकर गुझियां और मिठाइयाें का आनंद लिया और होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। देर रात तक एक दूसरे के घराें में आने जाने का सिलसिला चलता रहा। नैकानापुरा, गांधी नगर और आल्हा चौक में होरियारों ने कपड़ा फाड़ होली खेली। शहर में मटकी तोड़ने के प्रति युवाआें में खासा उत्साह दिखाई दिया। सारा दिन शहर में मटकी तोड़ने के लिए मोहल्लाें में नवयुवकाें की टोलियां घूमती रहीं।