महोबा। अलग-अलग स्थानों पर किशोरी समेत चार लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। कोतवाली कुलपहाड़ के ननवारा गांव निवासी रामलखन (25) बुधवार की रात घर पर था। तभी किसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर जहर खाने की बात परिजनोंं को बताई। परिजनोंं ने उसे जिला अस्पताल मेंं भर्ती कराया। रामनगर निवासी मुस्कान (15), कालीपहाड़ी निवासी प्रकाश (36) और बजरिया निवासी प्रीति (30) ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां रामलखन की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।