फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़क हादसों में युवक समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत चार लोग घायल हो गए। कोतवाली चरखारी के बमरारा गांव निवासी बलराम (38) बुधवार की शाम बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे बलराम दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह बैहारी निवासी सोनू, नारूपुरा निवासी बबलू व बमरारा निवासी वीरेंद्र अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें