फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में बालिका समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में बालिका समेत चार लोग घायल हो गए। शहर के राठ रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी रामसिंह (30) शनिवार की रात घर जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे युवक उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसी तरह गोंदी चौराहा कुलपहाड़ निवासी प्रेमचंद्र, मिढ़का निवासी रीना व रामकथा मार्ग निवासी अरविंद कुमार सोनी अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से रामसिंह और अरविंद को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें