The elaborate decoration on the tomb for Urs
- फोटो : अमर उजाला
हजरत निजामुद्दीन औलिया का उर्स सात मार्च से शुरू होगा। इसकेे लिए दूरदराज के दुकानदारों और झूला संचालकों ने डेरा जमा लिया है। इनके लिए उर्स कमेटी ने मुफ्त जमीन और खाने का इंतजाम किया है।
इन्हें बिजली के अलावा सारी सुविधाएं दी जा रही हैं। रविवार तक तमाम दुकानदारों ने मजार मैदान में आमद करा ली है। उर्स में बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी खानपान और रुकने की व्यवस्था की गई है।
कमेटी के जिम्मेदारों ने बताया कि सात मार्च को सलीमुर्रहमान के आवास से चादर जलूस निकाला जाएगा। यह परंपरागत मार्गों से होता हुआ मजार- ए -अकदस पर रात नौ बजे पहुंचेगा। इसके बाद मजार पर चादर चढ़ाई जाएगी।
दिल्ली के कव्वाल चांद कादरी सूफियाना कव्वाली से लोगों के दिल रोशन करेंगे। आठ मार्च को कुरान ख्वानी की जाएगी। इसके बाद फातिहा होगी। सभी लोगों को लंगर छकाया जाएगा। रात नौ बजे मुंबई के अनीस साबरी कव्वाली पेश करेंगे।
यह कार्यक्रम पूरी रात चलेगा। नौ मार्च की सुबह कुल और फातिहा के बाद उर्स का समापन होगा।