महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हेड मुहर्रिर समेत पांच लोगों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया।
शहर फतेहपुर बजरिया निवासी वीरेंद्र (50) जनपद ललितपुर के थाने में हेड मुहर्रिर के पद पर तैनात हैं। कुछ दिन पहले वह अवकाश पर घर आए थे। रविवार को किसी बात से नाराज होकर वीरेंद्र ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। इसी तरह बौरा निवासी राधा (35), बीजानगर निवासी गोरेलाल (45), रामकथा मार्ग निवासी भागवत (36) व गौरहारी निवासी सुरेश (55) ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से राधा व सुरेश की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। (संवाद)