फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में ट्रक चालक समेत पांच घायल

Mon, 12 Jun 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में ट्रक चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। जनपद कानपुर के रमादेवी नगर निवासी विजय उर्फ विक्रम (33) शनिवार की रात पत्थरमंडी कबरई से माल लोड कर बांदा की तरफ जा रहा था। तभी खनिज बैरियर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गया। जिससे चालक बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।इसी तरह कुलपहाड़ निवासी लालदीवान, अकौना निवासी चंद्रपाल, भान सिंह का खुड़ा निवासी जयंत व पुरानी गल्ला मंडी निवासी अर्पण अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। (संवाद)
विज्ञापन


महिला समेत चार ने खाया जहर, गंभीर
महोबा। कस्बा कुलपहाड़ निवासी बृजेश (20) का शनिवार की रात किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामला संदिग्ध होने पुलिस को सूचना दी गई। इसी तरह नरेड़ी निवासी रोशनी (20), कुआं निवासी पूजा (29) व भटीपुरा निवासी संजय (21) ने घर पर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें