महोबा। अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में ट्रक चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। कस्बा कबरई के भगत सिंह नगर निवासी संजय (25) और किदवईनगर निवासी अभिषेक (23) ट्रक चालक हैं। रविवार की दोपहर दोनों बाइक से डहर्रा पत्थरमंडी जा रहे थे। रास्ते में डहर्रा के पास सामने से आ रहे ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसी तरह सतारी निवासी ऊषा, मुस्करा निवासी ओमप्रकाश व समदनगर निवासी धनुआ अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से संजय और अभिषेक को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। (संवाद)