फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारजीत की बाजी लगाते पांच जुआरी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना श्रीनगर व खरेला पुलिस ने हारजीत की बाजी लगाते पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष श्रीनगर राजकुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम तिंदौली में छापा मारा। जहां से चंद्रपाल यादव, राजेश राजपूत व नीरज को हारजीत की बाजी लगाते गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह थानाध्यक्ष खरेला राजू सिंह ने टीम के साथ इंडेन गैस एजेंसी के पास कस्बा खरेला से हारजीत की बाजी लगा रहे मनीष प्रजापति व पवन अनुरागी को गिरफ्तार कर लिया जबकि कुछ जुआरी मौके से भाग निकले। पुलिस ने मालफड़ व जामातालाशी में 2100 रुपये की नगदी बरामद की है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें