फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पांच काउंटर बने, रोज 300 प्रवेश होंगे

Sun, 04 Aug 2024 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए पांच काउंटर बनाए गए हैं। पांच अगस्त से रोजाना 300 छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग और प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में बीए में 640, बीएससी मैथ में 160 व बायो में 160 और बीकॉम के दो सेक्शन में 160 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है। प्रवेश के लिए बीए प्रथम सेमेस्टर में 2,400, बीकॉम में 130, बीएससी मैथ में 208 व बीएससी बायो में 330 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था।
चार दिन पहले जारी मेरिट सूची के बाद छात्र-छात्राओं को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। प्रथम चरण के लिए काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया पांच अगस्त से शुरू होगी। प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने बताया कि प्रवेश के लिए पांच काउंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रत्येक काउंटर पर प्रतिदिन 60 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इस प्रकार प्रतिदिन 300 छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी। वाणिज्य विभाग के एचओडी डॉ. रामकृत अरुण को प्रवेश प्रभारी बनाया गया है।
तकनीकी प्रवेश समिति प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार और अनुशासन समिति में शामिल डॉ. संतोष पांडे, डॉ. डीके खरे व डॉ. शोभित कुमार प्रवेश प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें