फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट हाउस व दुकान जली, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर के बजरंग कॉलोनी में स्थित टेंट हाउस व इलेक्ट्रानिक की दुकान में शनिवार की रात शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। बुझाने में दो लोग झुलस गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। राजस्वकर्मियों ने आग से हुई क्षति आंकलन की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन

कस्बे के मनोहरगंज निवासी रामबाबू सोनी बजरंग कॉलोनी में टेंट, इलेक्ट्रानिक व सबमर्सिबल पंप की दुकान किए हैं। शनिवार की रात करीब आठ बजे दुकानदार दुकान बंद करके घर चला गया। तभी शॉर्ट-सर्किट से दुकान में आग लग गई। आग की लपटें व धुआं उठने पर लोगों ने दुकान मालिक को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने आग पर पानी डालकर काबू पाने का प्रयास किया। दो घंटे बाद आग बुझ सकी। आग बुझाने के दौरान दुकानदार रामबाबू व अरविंद यादव झुलस गए। जिनका इलाज नजदीक के प्राइवेट क्लीनिक में कराया गया।
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आग से आठ बैटरी, स्टार्टर, मोटर, सौ कुर्सियां, 20 सीलिंग पर्दा समेत डेढ़ लाख रुपये कीमत का माल जलकर बर्बाद हो गया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग को दी। सूचना पर लेखपाल अजय तिवारी ने मुआयनाकर आग से हुई क्षति का आंकलन किया। लेखपाल ने बताया कि पूरी रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें