फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पावर हाउस के पास लगी आग, 12 पेड़ जले

Tue, 07 May 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बे के पावर हाउस के पास रविवार की रात आग लगने से 12 से ज्यादा पेड़ जलकर राख हो गए। इस दौरान करीब एक घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। सूचना पर मौके पर पहुंचे लाइनमैनों ने ट्यूबवेल चलाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कस्बा श्रीनगर में स्थित 33 केवी बिजली उपकेंद्र व गोशाला के बीच रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने पावर हाउस की तरफ रुख कर लिया। इसके चलते पावर हाउस में वृक्षारोपण अभियान के तहत लगाए गए 12 से ज्यादा लगाए गए पेड़ जलकर राख हो गए। आग लगने से रात 12 से एक बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
उधर, बिजली विभाग के अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य का कहना है कि पावर हाउस की दीवार के नीचे आग सुलग रही थी। समय रहते कर्मचारियों ने इसे देख लिया। इसके चलते एक घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें