महोबा। बीएसएनएल के कबाड़ का टेंडर दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मध्य प्रदेश के लवकुशनगर निवासी महेंद्र साहू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 11 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया जिसमें उसने बीएसएनएल के कबाड़ का टेंडर दिलाने की बात कही। इसके एवज में दो लाख रुपये मांगे। लालच में आकर वह महोबा नगर पालिका के सामने एक मकान के पास पहुंचा, जहां दो लोग मौजूद थे। उन्हें उसने दो लाख रुपये दे दिए। इसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।