महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से शुक्रवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-निवाड़ी रेलखंड पर टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 43 बेटिकट यात्रियों से 24,780 रुपये जुर्माना वसूला गया। डीआरएम अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में बेटिकट यात्रियों की रोकथाम के लिए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-निवाड़ी रेलखंड पर रेलवे स्टेशन पर ओर ट्रेनों में बिना टिकट, अनियमित यात्रा करने व गंदगी फैलाने वाले 43 यात्रियों पकड़ा गया। बेटिकट यात्रियों से 24,780 रुपये का रेल राजस्व वसूल किया गया। टिकट जांच अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक मनोहर लाल मीना, संजय गौर, हरीश परिहार, अलका श्रीवास्तव, प्रिय वर्मा, अजय सिकरवार, विशाल सिंह आदि शामिल रहे। रेलवे की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि टिकट लेकर ही यात्रा करें। (संवाद)