फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती से भड़के वकील

Sat, 06 Aug 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
कुलपहाड़ तहसील में प्रदर्शन करते वकील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुंदेलखंड में 24 घंटे बिजली देेने के सरकार के दावों की हवा निकल रही है। शनिवार को अघोषित बिजली कटौती से नाराज वकीलाें ने तहसील में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया और समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवीप्रसाद राजपूत के नेतृत्व में अधिवक्ता सुजान सिंह यादव, शिराम सिंह, मुन्नीलाल मिश्रा, संतोष कुमार श्रीवास्तव सहित कई वकीलों ने तहसील में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी मनमाने तरीके से बिजली कटौती कर रहे है। शेड्यूल के अनुसार दोपहर में दो बजे से चार बजे तक और रात में आठ बजे से 10 बजे तक कटौती निर्धारित है। लेकिन पूरी रात बिजली गुल रहती है। 24 घंटे में बामुश्किल 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। वकीलों ने समस्या से एसडीएम रामयश गौतम से कहा कि शीघ्र ही विद्युत व्यवस्था में सुधार न हुआ तो वकील आंदोलन को मजबूर होंगे। उधर, विद्युत विभाग के अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार का कहना है कि महोबा से ही कटौती हो रही है। जो आपूर्ति ऊपर से मिल रही है। वह उपभोक्ताओं को मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें