चरखारी (महोबा)। रक्षाबंधन पर गुुरुवार को कस्बे में कजली शोभायात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने किया।
शोभायात्रा रायनपुर स्थित गुमान बिहारी मंदिर से मंडी तिराहा, वीपार्क, सदर बाजार, बस स्टैंड होते हुए कोठी तालाब पर समाप्त हुई। यहां महिलाओं ने कजली गीत गाते हुए कजलियों का विसर्जन किया।
शोभायात्रा में हाथी सवार पर आल्हा, घोड़े पर ऊदल व डोले पर चंद्रावल की झांकियां भी शामिल रहीं।
चेयरमैन मूलचंद्र अनुरागी, एसडीएम अरुण दीक्षित, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, अरविंद सिंह, मनोज पाठक, देवेंद्र सिंह, रजनीश गुप्ता, योगेश मिश्रा मौजूद रहे।(संवाद)