फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को पाकर लापता बच्चों के चेहरे खिले

Sat, 17 Jan 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कबरई के ग्राम मकरबई निवासी कल्लू पुत्र जगदीश के बच्चे रूबी (8), मोहित (4) व रोहित (2) एक सप्ताह पहले मध्य प्रदेश के  डबरा जनपद निवासी अपनी बुआ सोनी पत्नी सोनू के घर गए थे। वहां से बच्चे बिना किसी सूचना के ट्रेन में सवार होकर झांसी पहुंच गए। झांसी से बच्चे झांसी-मानिकपुर पैसेजर में बैठकर शुक्रवार रात नौ बजे महोबा पहुंचे। पैसेंजर से उतकर बच्चे रो-रोकर माता-पिता को खोज रहे थे। बच्चों को रोता देख आरपीएफ थानाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बच्चों से पूछताछ की। जिस पर बच्चों ने अपने पिता का नाम कल्लू निवासी मकरबई बताया। एसआई ने मकरबई  रेलवे क्रॉसिंग में तैनात गेटमैन को फोन कर बच्चों के परिजनों को सूचना दी। शनिवार को पहुंचे पिता को आरपीएफ थाना अध्यक्ष ने बच्चों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें