फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पिता-पुत्र ने घर में घुसकर महिला का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के लखनापुरवा मोहल्ले में बुधवार रात महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी पिता-पुत्र ने घर में घुसकर महिला से गालीगलौज की और डंडे से हमला कर सिर फोड़ दिया। पीड़िता आशा निषाद ने बताया कि वह घर पर अकेली थीं। तभी पड़ोसी पिता-पुत्र ने घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया और डंडा मारकर सिर फोड़ दिया। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी अक्सर उन्हें परेशान करते रहते हैं। पुलिस ने घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें