फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान महापंचायत को लेकर बुंदेलखंड किसान यूनियन ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। बुंदेलखंड किसान यूनियन ने तहसील प्रांगण में किसान पंचायत आयोजित की। पंचायत के बाद पेयजल, फसल बीमा, बिजली बिल, शौचालय और प्रधानमंत्री आवास में हो रही धांधली का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। 12 मार्च को बांदा में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर बुंदेलखंड किसान यूनियन ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को हुई पंचायत में किसानों से बड़ी संख्या में किसान महापंचायत में पहुंचने की अपील की गई। यूनियन ने ज्ञापन में मांग की है कि पचारा, मुढ़ारी, बिहार, चपका, टिकरिया, जैतपुर, बछेछरखुर्द व बछेछरकला आदि ग्रामों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त की जाए। टिकरिया व जैतपुर में लो वोल्टेज की समस्या को दूर किया जाए। कर्ज माफी में छूटे हुए किसानों को कर्ज माफी का लाभ दिया जाए। प्रधानमंत्री आवास और शौचालय में हो रही धांधली और वसूली की जांच कराकर पात्रों को आवास दिलाया जाए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरण पाठक, राष्ट्रीय सचिव अखिलेश रावत, मंडल अध्यक्ष उदेश राजपूत, कैलाश कुशवाहा, संतोष तिवारी, सुशील खेवरिया, अमित द्विवेदी, राजा भैया राजपूत, वासुदेव राजपूत, बालाजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें