फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाकर दी जान

Thu, 18 Jul 2024 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के बौरा गांव में कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बौरा गांव निवासी रामसनेही (60) खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। कई वर्षों से खेती में सही उपज न होने के चलते वह कर्ज नहीं चुका पा रहे थे। बेटी की शादी के लिए रामसनेही ने तीन साल पहले बैंक के अलावा साहूकारों से भी करीब दो लाख रुपये कर्ज ले लिया था।
कर्ज अदायगी की चिंता में वह परेशान रहते थे। मंगलवार को किसान ने घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां से डॉक्टर ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपचार दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के दामाद रामकुमार ने बताया कि उसके ससुर बैंक और साहूकारों के कर्ज को लेकर परेशान रहते थे। इससे उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें