फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: संदिग्ध हालात में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। थाना श्रीनगर के सिजरिया गांव निवासी किशोरपथ राजपूत (56) एक एकड़ भूमि में खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसने इस बार मूंगफली की फसल बोई थी। बृहस्पतिवार की शाम वह खेत में मूंगफली की फसल उखाड़ रहा था। तभी थकान होने पर वह पानी पीकर पेड़ की छांव में बैठ गया। तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। आसपास मौजूद किसानों ने परिजनों को सूचना दी। तब परिजन उसे अचेत अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई कोमल ने बताया कि खेत में मूंगफली उखाड़ते समय अचानक हालत बिगड़ने से भाई की मौत हुई है। हालाकि, परिजन पोस्टमार्टम कराए बगैर ही शव घर ले गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें