फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: फसल खराब होने के सदमे में किसान की मौत

Tue, 21 Mar 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना कबरई के मकरबई गांव में फसल खराब होने से किसान की सदमे से मौत हो गई। उस पर बैंक का एक लाख रुपये कर्ज भी था।
विज्ञापन

मकरबई गांव निवासी किसान शिवनाथ (56) पांच बीघा भूमि में खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। इस बार उसने रबी सीजन के दौरान गेहूं की फसल बोई थी। फसल पकने के बाद शिवनाथ कटाई करने के बाद उसे खेत पर ही रखे थे। दो दिन पहले तेज आंधी के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से उसकी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। फसल बर्बाद होने से शिवनाथ परेशान था।
सोमवार को वह फिर से खेत में पहुंचा और बर्बाद फसल को समेटकर एकत्रित करता रहा। फसल की बर्बादी देखकर वह सदमे में आ गया। वह रात में खेत पर ही सो गया। मंगलवार की सुबह तीन बजे उसे अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई धनीराम ने बताया कि भाई के ऊपर एक लाख रुपये का बैंक का कर्ज था। उसने एक मार्च को अपनी पुत्री कुंती की शादी भी की थी। इससे वह लिए गए कर्ज से परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल से उसे उम्मीद थी कि वह इसे बेचकर कर्ज अदा कर देगा, लेकिन बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद हो गई। इससे शिवनाथ सदमे में आ गया और उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र शंकर, गनपत, पुत्री गुलशन, बसंती, रानी, सावित्री और कुंती का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें