फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबा भैंस के हमले से किसान की कुएं में गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के सिजवाहा गांव में कुएं से पानी निकालकर पिलाते समय भैंस ने किसान पर हमला कर दिया। कुएं में गिरने से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिजवाहा निवासी देवीदीन अनुरागी (60) खेती-किसानी के साथ पशुपालन का काम करता था। मंगलवार सुबह वह पशुबाड़े से मवेशी लेकर चराने के लिए गया था। रास्ते में कुएं के पास वह बाल्टी से रस्सी के सहारे पानी निकालकर मवेशियों को पिलाने लगा। इसी दौरान कुएं की पाट पर खड़े किसान पर भैंस ने हमला कर दिया। इससे किसान कुएं में गिरकर डूब गया। देर शाम किसान के घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। देर रात देवीदीन का शव कुएं में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक का बड़ा पुत्र पूरन दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है छोटा पुत्र शैलेंद्र खेती करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें