फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त को लेकर मंडलायुक्त को दी भावभीनी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। चित्रकूटधाम मंडल के मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों व ग्राम प्रधानों ने भावभीनी विदाई दी।
विज्ञापन

एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि मंडलायुक्त ने बेहद कम समय में जनता से जुड़कर उनके दिल व विश्वास को जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस दौरान डीएम ने मंडलायुक्त को स्मृति चिह्न भेंट किया।
मंडलायुक्त ने कहा कि महोबा से उनका व उनके परिवार का शुरू से ही बेहद लगाव रहा है। यह जिला ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए असीम संभावनाएं हैं। मंडल में डेढ़ साल के कार्यकाल में 1,139 मुकदमों का निस्तारण उनके द्वारा किया गया व 48 मनरेगा पार्क बनाए गए हैं। कार्यक्रम में मंडलायुक्त की पत्नी विजया सिंह, सीडीओ डॉ. हरिचरण सिंह, चेयरमैन दिलाशा तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें