फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: रेलवे फाटक के किनारे पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक के मकरबई क्रॉसिंग के पास एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। गेटमैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मकरबई रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार की सुबह गेटमैन ने एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटकता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मृतक की शिनाख्त गहरा गांव निवासी मुकेश अहिरवार (34) के रूप में हुई। पिता नारायण अहिरवार ने बताया कि उसके बेटे की शादी 13 साल पहले मध्यप्रदेश के चंदला में हुई थी।
एक पुत्र हिमांशु व एक पुत्री प्रांशी है। शादी के चार साल बाद बहू की मौत हो गई। जिसके बाद बेटे ने झारखंड निवासी सरिता से दूसरी शादी कर ली थी। तभी से दोनों बच्चे उनके पास रहते थे जबकि पुत्र व बहू कबरई और मौदहा में किराये का मकान लेकर रहते थे। कुछ दिन पहले दोनों दिल्ली चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह ट्रक चालक था। थानाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें