फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बालू भरे ओवरलोड ट्रक निकलने से भड़के किसानों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। पनवाड़ी क्षेत्र से निकली नदियों के किनारे निजी भूमि के पट्टों में हो रहा बालू खनन किसानों के लिए मुसीबत बना है। दिन-रात बालू भरे ओवरलोड ट्रक निकलने से उड़ने वाली धूल की परतें किसानों के खेतों में जमा हो गई हैं। जिससे खेतों में बोई गई फसल के छोटे-छोटे पौधे बर्बाद हो रहे हैं। कई बार मांग के बाद भी ट्रकों की निकासी बंद न होने से नाराज किसानों ने मंगलवार की शाम मसूदपुरा तिगैला पर जाम लगा दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर सैकड़ों ट्रक फंसे रहे। एसडीएम के आश्वास पर दो घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे आक्रोशित किसानों ने पनवाड़ी-सलैय मार्ग पर मसूदपुरा तिगैला के पास जाम लगा दिया। सड़क पर पत्थर व कटीली झाड़ियां रखकर विरोध जताया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर एसडीएम कुलपहाड़ अनुराग प्रसाद और थाने के अपराध निरीक्षक देवेंद्र कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाते हुए प्रतिदिन सड़क पर पानी का छिड़काव कराए जाने का भरोसा दिया। तब शाम करीब सात बजे जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें