फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बे के झलकारी बाई नगर में भूमाफियाओं पर नगर पंचायत की करीब 10 हजार वर्गफीट आरक्षित सरकारी भूमि पर कब्जा करने का आरोप है। मोहल्लेवासियों ने नगर पंचायत और एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कस्बे के सुजल प्रजापति, विनोद कुशवाहा, अजय, सावित्री, मातादीन रैकवार, संजय, रामप्रकाश प्रजापति आदि ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि घुरघुरु पहाड़ के पास स्थित नगर पंचायत की भूमि को दो लोगों ने घेर लिया है। भूमि के एक हिस्से पर भवन निर्माण हो चुका है। शेष भूमि पर भी तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। आरोप है कि पहले भी कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। नगर पंचायत के ईओ संजीव कुमार ने बताया कि निर्माण रुकवाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें