महोबा। शहर के पठा रोड स्थित 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र में स्थापित 10 एमवीए पॉवर परिवर्तक के ब्रेकर की खराबी को रविवार को सही कराया जाएगा। अधिशासी अभियंता अजय सविता ने बताया कि इस कार्य के दौरान हमीरपुर चुंगी, कलक्ट्रेट, विजय सागर पक्षी विहार व शाहपहाड़ी की बिजली आपूर्ति दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक बाधित रहेगी। काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। इससे उपभोक्ताओं से पहले से बेहतर आपूर्ति मिल सकेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से बिजली व्यवधान के दौरान अपनी वैकल्पिक व्यवस्था कर विभाग का सहयोग करने की अपील की है।