फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: इंसुलेटर खराब होने से 42 गांवों की गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर में 33 केवी हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर खराब हो जाने से 42 गांव की बिजली आपूर्ति पांच घंटे ठप रही। जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कतें हुईं। बिजली गुल रहने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। बिजली के अभाव में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को तड़के महोबा से श्रीनगर पावर हाउस को निकली 33 केवी हाईटेंशन लाइन में अचानक फाल्ट आ गया। हाईटेंशन लाइन के इंसुलेटर खराब होने से कस्बा व आसपास के 42 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली के अभाव में कूलर, पंखे बंद हो गए। पेयजल आपूर्ति न होने के कारण लोग आसपास के जलस्रोतों से पानी लाने के लिए मजबूर रहे। बिजली आपूर्ति ठप होने की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई। करीब पांच घंटे तक हाईटेंशन लाइन की पेट्रोलिंग की गई। तब जाकर लाइन में फाल्ट ढूंढ सके। इसके बाद लाइन को ठीक किया गया। अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के एक खंभे का इंसुलेटर खराब हो गया था। आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें