कुलपहाड़ ( महोबा )। ग्राम मुढारी के किसानों ने गांव में 25 किलोवाट का ट्रांसफार्मर रखवाए जाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि बिजली विभाग को कई बार प्रार्थना पत्र भी दिए जिससे बिजली कनेक्शन लेकर अपनी फसलों को कुओं या बोर के माध्यम से पानी दे सकें।
किसानों की समस्या को लेकर ग्राम प्रधान पूरन रैकवार ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर समस्या निस्तारण की मांग की है। (संवाद)