संवाद न्यूज एजेंसी
राठ। अवैध घोषित किया गया राष्ट्रीय शैक्षिक संघ जिला इकाई का निर्वाचन जांच में वैध पाया गया। निर्वाचन में शिक्षक लालसिंह राजपूत ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की थी। प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र जारी कर उनके निर्वाचन को वैध ठहराया है।
25 सितंबर को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला इकाई की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई थी। इसमें अध्यक्ष पद पर लालसिंह राजपूत व महामंत्री पद पर आशीष कुमार मिश्रा ने जीत दर्ज की थी। निर्वाचन को प्रदेश कार्यालय से प्रदेश महामंत्री भगवती सिंह के जारी पत्र में अवैध बताते हुए निरस्त कर दिया गया था। मामले में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मला यादव के जारी पत्र में बताया बिना किसी विधिक प्रक्रिया के प्रदेश अध्यक्ष प्राथमिक संवर्ग व महामंत्री प्राथमिक संवर्ग द्वारा निर्वाचन को निरस्त किया गया था।
कहा समिति की बैठक में निर्वाचन निरस्त करने संबंधी पत्र को विधि शून्य व निरस्त करने की संस्तुति की गई। कहा साक्ष्य, अनुशासन समिति के समक्ष सुनवाई व प्रदेश अनुशासन समिति की जांच आख्या व संस्तुति के संबंध में निर्वाचन को वैध घोषित किया जा रहा है।
-
मशीन की केबिल काटने का आरोप
राठ। कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ीवीर निवासी मदनपाल ने बताया खेत में छोटी पंपसेट मशीन लगी है। जिसके लिए उन्होंने बिजली का कनेक्शन भी लिया था। आरोप लगाया गांव का व्यक्ति पंपसेट मशीन की केबिल काट कर ले गया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)