महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में युवक समेत आठ लोग घायल हो गए। कस्बा कबरई के मोहल्ला विशालनगर निवासी रोहित (19) सोमवार की सुबह बाइक से महोबा आ रहा था। रास्ते में अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह मुहारी निवासी सुरेंद्र, अलीपुरा निवासी रामलली, गांधीनगर निवासी मुकेश, बिच्छू पहाड़िया काॅलोनी निवासी देवेंद्र, पचहरा निवासी आकाश, पुलिस लाइन निवासी विकास व मझलवारा निवासी बलदेव अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से देवेंद्र को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। (संवाद)