महोबा। हर्षित मौर्या ने प्रथम प्रयास में जेईई मेंस की परीक्षा उत्तीर्ण कर बुंदेलखंड का गौरव बढ़ाया है।
मोहल्ला भीतरकोट निवासी उत्तर मध्य रेलवे में सीनयर सेक्शन इंजीनियर सुशील मौर्या के पुत्र हर्षित मौर्या ने सीबीएसई से इस वर्ष इंटर परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जेईई मेंस में 99.94 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया है। हर्षित अपनी इस कामयाबी का श्रेय दादा-दादी और माता-पिता के उचित मार्गदर्शन को देते हैं। हर्षित बताते हैं कि कोरोना में ऑनलाइन क्लासेस शुरू होने पर घर पर ही रहकर तैयारी की। हर्षित की मां नीलम गृहिणी हैं।