क्विज प्रतियोगिता में छात्रा से सवाल करते प्रवक्ता।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू, डॉ. मधुबाला सरोजिनी, डॉ. डीके खरे, डॉ. बृजेश कुमार सिंह, डॉ. केसी वर्मा, डॉ. शक्ति सक्सेना और डॉ सोवित गुप्ता ने छात्र-छात्राओं से सवाल पूछे। अधिकांश बच्चों ने सही जवाब दिए। शहर के परमानंद तिराहे पर एआरटीओ सुरेश वर्मा, सीओ सिटी रामप्रवेेश राय, यातायात प्रभारी अनिरुद्घ कुमार सिंह ने वाहन चालकों से संवाद स्थापित कर यातायात नियमों की जानकारी दी।