फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ई-रिक्शा पलटा नातिन की मौत, दादी घायल

Mon, 10 Jul 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर चंद्रावल रोड के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार बालिका की मौत हो गई जबकि दादी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के किदवईनगर निवासी भागवती (55) अपनी नातिन गौरी (07) के साथ रविवार की दोपहर ई-रिक्शा से किसी कार्य से महोबा आ रही थी। तभी चंद्रावल रोड पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे दादी, नातिन व ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। राहगीरों की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने गौरी को मृत घोषित कर दिया जबकि भागवती का इलाज चल रहा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें