फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव निवासी बृजपाल श्रीवास (40) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार की शाम वह सवारियों के इंतजार में लवकुशनगर तिराहे पर खड़ा था तभी उसकी हालत बिगड़ गई। उल्टी होने व शरीर में बेचैनी होने की शिकायत पर साथी ई-रिक्शा चालक दीनदयाल उसे जिला अस्पताल लाया जहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पिता कांशीराम ने बताया कि श्रीवास के एक बेटा और एक बेटी है। मामला संदिग्ध होने पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें