महोबा। एक सप्ताह से निकल रही तेज धूप के बाद बुधवार की शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओ के साथ बारिश होने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। तेज आंधी में दो मकान ढह गए। जिससे ग्रहस्वामियों को हजारों का नुकसान हो गया। वहीं राठ चुंगी में पेड टूटकर बिजली पोल में गिरने से बिजली आपूर्ति देर रात तक बहाल नहीं हो सकी।
बुधवार को सुबह से ही आसमान से तेज धूप निकली। तापमान का पारा 48 डिग्री
के आस पास रहने से लोगों का गर्मी में बुरा हाल रहा। दोपहर बाद अचानक
मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान पर काले बादल छा गए। षाम करीब 5 बजे तेज
आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों ने घरों से बाहर निकल बारिश
का आनंद लिया। तेज आंधी में शहर के मोहल्ला बंधानवार्ड निवासी राजेश
कुमार व भरत के कच्चे मकान ढह गए। घटना के समय परिवार के किसी भी सदस्य
के घर में मौजूद न होने के चलते जनहानि टल गई। घटना में पीडितों को करीब
डेढ लाख रुपये की क्षति हुई है। पीडितों ने राजस्व विभाग को मामले से
अवगत कराया है। वहीं शहर के राठ चुंगी में तेज आंधी के चलते एक बडा पेड
टूट कर बिजली पोल में गिर गया। जिससे पूरे शहर केी बिजली आपूर्ति ठप हो
गई। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पडा।