फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: डीआरएम ने रेलखंड दोहरीकरण के काम में तेजी लाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल में स्थित रेलवे स्टेशनों का मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष निरीक्षण यान से महोबा रेलवे स्टेशन से झांसी के बीच चल रहे रेलखंड दोहरीकरण के काम का बारीकी से देखा और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मंडल रेल प्रबंधक ने शनिवार को ललितपुर-खजुराहो-महोबा रेलखंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरूआत रेलवे स्टेशन ललितपुर से हुई। इसके बाद टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो आदि स्टेशनों का निरीक्षण करने के बाद डीआरएम महोबा स्टेशन पहुंचे। उन्होंने महोबा व झांसी रेलवे स्टेशन के बीच चल रहे रेलखंड दोहरीकरण का कार्य विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से देखा। विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण एक विशेष निरीक्षण होता है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने रेल पथ व उसके पास के सभी इंस्टामलेशन, सिग्नल, ओएचई, प्लेटफॉर्म आदि को बारीकी से परखा। साथ ही स्टेशनों की सफाई व अन्य व्यवस्थाएं देखीं। विशेष तौर पर प्वॉइंट व क्रॉसिंग पर ट्रैकज्योमेट्री इंडेक्स में सुधार, ओएचई की स्थिति को देखा। उन्होंने रेलखंड दोहरीकरण के कार्य की प्रगति जानी। लेवल क्रॉसिंग गेटों की स्थिति, मार्ग में आने वाले माइनर और मेजर ब्रिज आदि का भी निरीक्षण कर शीघ्र काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल अभियंता (समंवय) आशुतोष चौरसिया, मुख्य परियोजना प्रबंधक डीपी गर्ग, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक संजय कुमार, वरिष्ठ मंडल सिग्नल व टेलिकॉम अभियंता अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल बिजली अभियंता मयंक शांडिल्य, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी कपिल गोयल, सहायक वाणिज्य प्रबंधक पंकज कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें