फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ट्रक व ट्राला की भिड़ंत में चालक की मौत, हेल्पर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे पर बरा नाला के पास तेज रफ्तार ट्रक व ट्राला की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वाहनों की भिड़ंत के बाद हाईवे पर जाम लग गया। करीब दो घंटे तक सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जेसीबी से सड़क किनारे कराकर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन

जनपद कानपुर से माल खाली कर एक ट्रक रविवार की सुबह तमिलनाडु जा रहा था। तभी हाईवे पर बरा नाला के पास मध्यप्रदेश के छतरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे ट्रक चालक तमिलनाडु के जनपद कृष्णागिरी के वीरप्पन कोटाई निवासी मुरुगन मनी (53) व हेल्पर चंद्रशेखर (48) वाहन में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कटर मशीन से केबिन और स्टेयरिंग में फंसे चालक व हेल्पर को किसी तरह बाहर निकाला। बाद में दोनों को एंबुुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां मुरुगन मनी को मृत घोषित कर दिया गया जबकि चंद्रशेखर का इलाज चल रहा है।
हाईवे पर दुर्घटना के बाद भीषण जाम लग गया। जिससे महोबा, बांदा, हमीरपुर, कानपुर, सागर, छतरपुर, रीवा आदि जनपदों को जाने वाले वाहन जाम में फंस गए। सड़क के दोनों ओर एक किमी तक वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व ट्राला को जेसीबी मशीन मंगाकर सड़क से अलग कराया। दो घंटे बाद जाम खुल सका। तेज धूप और उमस के बीच जाम में वाहन चालक परेशान रहे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें