फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: डॉक्टरों के समय से बैठने की शिकायत पर भड़के नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले के नोडल अधिकारी एसएमए रिजवी ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। ओपीडी में डॉक्टरों के समय से न बैठने की शिकायत पर नोडल अधिकारी भड़क गए। उन्होंने सीएमएम को नियमित निरीक्षण करने और डॉक्टरों को समय से बैठकर मरीजों का इलाज करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी कीमत पर बाहर की दवाएं न लिखी जाएं, अन्यथा कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने मरीजों को जांच रिपोर्ट दो बजे तक उपलब्ध कराने और व्हाट्सएप पर भेजने के निर्देश दिए। कहा कि अस्पताल की साफ-सफाई बेहतर बनाई जाए। मरीजों को मीनू के अनुसार खाना दिया जाए।
नोडल अधिकारी ने एक्सरे, सीटी स्कैन, ऑक्सीजन प्लांट देखा। ऑक्सीजन प्लांट के पास गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। आयुष्मान वार्ड में ऑक्सीजन की सप्लाई न होने पर दूसरे स्थान पर वार्ड शिफ्ट कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम मनोज कुमार, एडीएम रामप्रकाश, सीएमओ डॉ. डीके गर्ग, सीएमएस डॉ. एसपी सिंह, सीडीओ चित्रसेन सिंह, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
एआरटीओ कार्यालय में सीसीटीवी लगवाने के निर्देश
नोडल अधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय का निरीक्षण कर ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ियों की फिटनेस, सड़क पर संकेतक आदि की जानकारी ली। कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने के निर्देश दिए ताकि, पारदर्शी तरीके से कार्य संपादित हो सके। उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदनों की ऑनलाइन फीस, फोटो कैप्चरिंग अन्य अभिलेखों की जांच की।
टेस्टिंग करके ही आगे भेजे पानी
महोबा। नोडल अधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत संचालित धवर्रा-सिजवाहा ग्राम समूह पेयजल योजना में शामिल शमशेरा फुटेरा गांव में निर्माणाधीन 24 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि प्लांट का कार्य मार्च 2023 तक पूरा हो जाएगा। दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक 15 गांव में पेयजल आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। नोडल अधिकारी ने पानी की गुणवत्ता चेक करने और टेस्टिंग के बाद ही पानी आगे भेजने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें