फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। थाना क्षेत्र के महुआ बांध गांव में तीन दिन पहले संदिग्ध हालात में मां-बेटी के लटके मिले शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

महुआ बांध गांव निवासी महेंद्र राजपूत की पत्नी रीता (25) और पुत्री आशी (02) के शव 11 जुलाई को मकान के कमरे में फंदे से लटकते मिले थे। पति और ननद की प्रताड़ना से परेशान होकर पुत्री को फंदे पर लटकाने के बाद मां के स्वयं जान देने की बात कही जा रही थी।
गुरुवार को स्यावन निवासी मृतका के पिता मनीराम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने पुत्री रीता की शादी तीन साल पहले की थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पुत्री और नातिन की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिए।
विज्ञापन

पुलिस ने पति महेंद्र, ससुर अरविंद, ननद दुर्गेश, देवर मन्नी व देवरानी खुशबू के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष लाखन सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें