फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक वंदेमातरम व भारत माता की आरती में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
भारत माता की आरती करते भाजपा जिलाध्यक्ष। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। आजादी के अमृत महोत्सव में सोमवार की शाम सुभाष चौक पर नागरिकों ने दीपदान किया। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारत माता की सामूहिक आरती की। इस दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई दी।
विज्ञापन

अमृत महोत्सव आयोजन समिति के प्रमुख तारा पाटकर ने बताया कि अब बाल्मीकि चौक, झलकारी बाई, संत रैदास, राजकुमारी चंद्रावल, शहीद दिनेश बुधौलिया के स्मारक पर दीपदान, भारत माता की आरती व सामूहिक वंदेमातरम कार्यक्रम होंगे। शहीदों की स्मृति में 12 दिसंबर को नगर में विशाल साइकिल रैली निकाली जाएगी और 14 दिसंबर को डाक बंगला मैदान में सामूहिक वंदेमातरम का कार्यक्रम आयोजित होगा। सुभाष चौक में सामूहिक आरती के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर, लोकतंत्र सेनानी हरीश पुरवार, संघ के नगर प्रचारक धनंजय आनंद, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष कमलेश चौरसिया, पेंशनर्स संघ के महामंत्री बीके तिवारी, राहुल अग्रवाल, बुंदेली समाज के महामंत्री डॉ. अजय बरसैया, जागेश्वर चौरसिया समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें