फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: डॉक्टर को रंगदारी न देने पर जानमाल की धमकी

Mon, 04 Aug 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी। डॉ. पंकज इमरजेंसी वार्ड में ईएमओ के पद पर कार्यरत हैं। वह अस्पताल परिसर में रहते हैं। बताया कि कुछ दिनों से अज्ञात नंबरोंं से धमकी मिल रही है। 23 जुलाई को आवास के बाहर कार में अज्ञात लोगोंं ने तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी थी। सोमवार को एक बार फिर फोन कर कहा गया कि 25 से 30 लाख रुपये रंगदारी दो नहीं तो जान से मार देंगे। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। अपर एसपी वंदना सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें