फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम एसपी ने निपटाया नाला विवाद

Sat, 13 Jun 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के गोदी चौराहे पर नाला निकासी को लेकर चल रहा विवाद शनिवार को जिले के आला अफसरों के हस्तक्षेप के बाद खत्म हो गया। अब नाले का निर्माण नगर पंचायत कुलपहाड़ कराएगी। कस्बे के गोदी चौराहा के पास इंद्रपाल यादव एडवोकेट ने जमीन खरीदकर मकान बनवाते समय नाला बंद कर दिया था। जिससे नाले का पानी बगल से जाने लगा। नाले के बगल में पूर्व विधायक धूराम चौधरी ने मकान खरीद लिया और मिटृटी डालकर ऊंचा कर दिया जिससे नाला पूरी तरह से बंद हो गया। कई दशक पुराने नाले को बंद किए जाने पर मोहल्ले के लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर नाला खुलवाए जाने की मांग की थी। मामला रसूकदार लोगों का होने के कारण पहले तो अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन बारिश नजदीक आते देख जिलाधिकारी ने शनिवार को आला अफसरों के साथ पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा कर बंद नाले को खुलवाकर जल निकासी की व्यवस्था कराई। नाला खुलने व जल निकासी की व्यवस्था होने से लोगों ने चैन की सांस ली। जिलाधिकारी ने नाले का पक्का निर्माण कराए जाने की जिम्मेदारी नगर पंचायत कुलपहाड़ को सौंपी है। नगर पंचायत अध्यक्ष विमला देवी ने नाले का निर्माण जल्द शुरू कराए जाने का अश्वासन दिया। इस मौके पर  पुलिस अधीक्षक केके गहलोत, एसडीएम महोबा प्रबुद्ध सिंह, उपजिलाधिकारी कुलपहाड़  मुहम्मद रिजवान, सीओ जीपी यादव, तहसीलदार रामजी, सीओ चकबंदी फरहद अहमद, अधिवक्ता श्यामकिशोर, मुहम्मद शाकिर, राजेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें