फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: डीएम ने 50 पेंशनरों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 17 एमएएचपी 06 परिचय-कार्यक्रम में बोलतीं डीएम गजल भारद्वाज। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन

महोबा। पेंशनर्स दिवस पर बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम गजल भारद्वाज ने 50 से अधिक पेंशनरों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पेंशनरों ने समस्याओं को गिनाया। एडीएम न्यायिक सुखबीर सिंह ने समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के महामंत्री बीके तिवारी और अध्यक्ष सुनील शर्मा ने 17 सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। सम्मानित होने वाले पेंशनरों में अरुण खरे, शहनाज, पुष्पा सक्सेना, इशहाक खां, शिवकुमार त्रिपाठी, लघुचंद्र अरजरिया, ईश्वरी प्रसाद तिवारी, शिवकुमार गोस्वामी, अखिलेश खरे, अनुसरत बाई, आबिद हुसैन, आदि रहे। वहीं, पेंशनरों ने भी डीएम का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर एडीएम वित्त कुंवर पंकज, कोषाधिकारी देवकुमार यादव, वित्त एवं लेखाधिकारी बृजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें